Russia Ukraine War: यूक्रेन में भारतीयों के लिए इमरजेंसी एडवाइजरी जारी, तुरंत खारकीव छोड़ देने के लिए कहा

हिमशिखर इंटरनेशनल डेस्क

यूक्रेन के कीव में भारत के दूतावास ने भारतीयों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। सभी भारतीयों को तुरंत खारकीव छोड़ने के लिए कहा गया है। दूतावास ने ट्वीट कर कहा है कि खारकीव में सभी भारतीय नागरिकों को तत्काल सलाह। उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें तुरंत खारकीव छोड़ना होगा। उन्‍हें जल्‍द से जल्‍द पेसोकिन, बबाये और बेजल्‍युडोवाकिया की तरफ बढ़ने केा कहा गया है। सभी परिस्थितियों में उन्हें आज शाम 6 बजे (यूक्रेनी समय) तक इन बस्तियों में पहुंचना होगा।