रूस-यूक्रेन युद्ध: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन बोले- मौत और तबाही का जिम्मेदार होगा रूस

हिमशिखर इंटरनेशनल डेस्क

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन पर रूस के अकारण हमले के इरादे की निंदा की है।

राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी इसके लिए ‘‘रूस की जवाबदेही तय करेंगे।’’

बाइडन ने एक बयान में कहा, ‘‘रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक पूर्व नियोजित युद्ध को चुना है, जिसका लोगों के जीवन पर विनाशकारी प्रभाव होगा। इस हमले में लोगों की मौत और तबाही के लिए केवल रूस जिम्मेदार होगा, अमेरिका और उसके सहयोगी एवं साझेदार एकजुट हो कर एवं निर्णायक तरीके से इसका जवाब देंगे। दुनिया रूस की जवाबदेही तय करेगी।’’