संदीप राणा होंगे बिस्टोनसी जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा जी की संस्तुति पर टिहरी गढ़वाल के जिला पंचायत क्षेत्र बिस्टोसी वार्ड नंबर 15 के उपचुनाव में संदीप राणा को कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के लोग पंचायतों को खत्म करना चाहते हैं और जगह-जगह पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ साजिश रचने का काम कर रहे हैं, जिसका इस उप चुनाव में बिस्टोनसी की जनता करारा जवाब देगी।