एसडीम लक्सर की गाड़ी को डंपर ने रौंदा, चालक की मौके पर मौत, एसडीम गंभीर रूप से घायल

देहरादून। हरिद्वार जनपद के लक्सर एसडीएम संगीता कन्नौजिया का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. वाहन में एसडीएम और चालक सवार थे.

इस घटना में उपजिलाधिकारी की गाड़ी के चालक की मौके पर ही मौत हो गई व उपजिलाधिकारी भी गंभीर रूप से घायल हो गई. जिन्हें उपचार के लिए तुरन्त रुड़की प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया. उप जिलाधिकारी की सरकारी गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं आला अधिकारी मौके पहुंच गए हैं.