कीर्तिमान: एसडीआरएफ सेनानायक ने जवान राजेंद्र नाथ को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलीमंजारो फतह करने पर किया सम्मानित

देहरादून।

Uttarakhand

एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस के जवान राजेंद्र नाथ ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलीमंजारो (5895 मीटर) को फतह किया था। जिस पर आज सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा ने आरक्षी राजेन्द्र नाथ को अफ्रीका महाद्वीप में तंजानिया में स्थित सबसे ऊंची चोटी माउंट किलीमंजारो का तीन दिवस के अंतराल में दो बार सफलतापूर्वक आरोहण कर देश व प्रदेश का नाम विश्व स्तर पर रोशन करने पर सम्मानित किया गया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

बताते चलें कि, 21 फरवरी को वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट से सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने आरक्षी राजेंद्र नाथ को फ्लैग ऑफ किया था। उत्तराखण्ड पुलिस के एसडीआरएफ के जवान आरक्षी राजेन्द्र सिंह नाथ ने मौसम पर्वतारोहण के अनुकूल न होने के साथ ही -10 डिग्री तापमान, ठंडी हवा की रफ्तार और लगातार ही रही बर्फबारी के बावजूद 24 फरवरी को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलीमंजारो (5895 m) को सफल समिट किया था। जिसके बाद 26 फरवरी राजेंद्र पुन: डबल समिट के लिए रवाना हुए। राजेन्द्र ने तीन दिन के भीतर 26 फरवरी को एक बार फिर माउंट किलीमंजारो को समिट कर इसे डबल समिट करने वाले राज्य के पहले पुलिसकर्मी बने हैं।