सेवा – टीएचडीसी एवं तारिंगनी लेडीज क्लब ने ज़रूरतमंदों के लिए किया पोषण आहार वितरण

नई टिहरी : टीएचडीसी ने सामाजिक उत्तरदायित्व के अन्तर्गत सेवा-टीएचडीसी ने पोषण और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्य टीएचडीसी टिहरी काम्प्लेक्स के तरंगिनी लेडीज क्लब द्वारा संचालित हुआ।

Uttarakhand

कार्यक्रम में लेडीज क्लब की अध्यक्ष विजया जोशी, उप अध्यक्ष विभा सिंह, सचिव अमृता पवार, कोषाध्यक्ष दीपा मित्तल, क्लब के सदस्य साहू, श्वेता दूबे, दीपा भटनागर, मीना मिश्रा, सामाजिक अधिकारी के.एस. पंवार और कार्यकारी (सामाजिक ) अदिति भट्ट उपस्थित रहे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

कार्यक्रम में पोषण और स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा की गई एवं परियोजना प्रभावित क्षेत्र के 60 जरूरतमंद परिवारों के लिए सेवा टीएचडीसी की ओर से लेडीज क्लब द्वारा पोषण आहार पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया गया और ऐसे प्रयासों को जारी रखने का संकल्प लिया गया।