राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

लखनऊ: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। उन्हें यूरिनरी इंफेक्शन और कमजोरी की समस्या है और हालत स्थिर एवं संतोषजनक है। वह यूरोलॉजी टीम और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

शुक्रवार को महंत नृत्य गोपाल दास नियमित चेकअप के लिए मेदांता गए थे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें यूरिन की समस्या के चलते जांच आदि के लिए रोक लिया है। उनकी तबियत अभी संतोषजनक है। उन्हें अभी क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों और यूरोलॉजी की टीम की कड़ी निगरानी में रखा गया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

मणिराम दास (छोटी छावनी) के महंत नृत्यगोपाल दास का जन्म मथुरा के बरसाना के कहोला गांव में 1938 में हुआ। उन्होंने सिर्फ 12 वर्ष की उम्र में ही संन्यास ले लिया था और मथुरा से अयोध्या आ गए। 1953 में उन्होंने अयोध्या में मणिराम दास छावनी में राम मनोहर दास से दीक्षा ली। वह राम जन्म भूमि न्यास के साथ कृष्ण जन्म भूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं।