सिलक्यारा टनल हादसा: केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने लिया राहत एवं बचाव कार्य का जायजा

सिलक्यारा में  मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सुरंग में आए मलबे में जैक एंड पुश अर्थ ऑगर मशीन के जरिए पहला पाइप डाला जा चुका है। जिसके बाद अब ड्रिलिंग का काम लगातार जारी है। 

Uttarakhand

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

उत्तरकाशी: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री, जनरल (रिटा.) वी0के0 सिंह, सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन, चीफ इंजिनियर राहुल गुप्ता एवं पुलिस महानिदेशक, अशोक कुमार द्वारा सिलक्यारा टनल में पहुँचकर साइट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। टनल मे युद्धस्तर पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की गयी। एक्सपर्ट व अधिकारियों से रेस्क्यू प्रोग्रेस चेक की गयी। रेस्क्यू कार्यों को और अधिक तेज गति व मजदुरों को सुरक्षित बाहर निकालने के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश दिये गये। डीजीपी द्वारा बताया गया की टनल के अंदर फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित हैं, उनको सुरक्षित बाहर निकालने का बेस्ट से बेस्ट प्रयास किया जा रहा है, सभी संयम व धैर्य बनाये रखें। रसद, पानी व ऑक्सीजन की टनल में लगातार आपूर्ति की जा रही है। श्रमिकों की परिजनों से बातचीत भी करवाई जा रही है, सभी श्रमिकों का मनोबल ऊँचा हैं।