युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या

पिथौरागढ़: नेपाल बॉर्डर से सटे सुनखोली गांव में एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर अस्कोट पुलिस ने क्षेत्र के ही तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

Uttarakhand

अस्कोट कोतवाली के थानाध्यक्ष पीआर आगरी ने बताया कि मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है।

अस्कोट थाना क्षेत्र के सुनखोली गांव के रहने वाले गगन सिंह बोरा (36) की क्षेत्र के ही तीन लोगों ने आपसी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सुनखोली गांव में तेज सिंह कठायत के घर पर नामकरण संस्कार था।

Uttarakhand Uttarakhand

जिसमें गगन सिंह भी अपने परिवार के साथ शामिल हुआ था।
रात के करीब 11 बजे क्षेत्र के रहने वाले हरीश कठायत, चंचल कठायत और सोबन ऐरी व गगन सिंह उसे बुलाकर अपने साथ ले गए।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

गांव से आधा किलोमीटर दूर एक मंदिर के पास तीनों आरोपियों ने गगन सिंह को लाठी डंडों से पीटने लगे। इस दौरान मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे तो हल्ला मचाने पर तीनों आरोपी फरार हो गए। मृतक के परिजनों का कहना है कि सोची समझी साजिश के तहत गगन सिंह को मौत के घाट उतारा गया है।