नहीं रहे तंत्र सम्राट नागा बाबा कमौली वाले, शोक की लहर

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

वाराणसी:  पिछले कुुछ माह से अस्वस्थ चल रहे तंत्र सम्राट श्री दर्शन मुनि नागा बाबा कमौली वाले नहीं रहे। गुरुवार की सुबह वाराणसी में उन्होंने शरीर त्याग दिया। उनके ब्रह्मलीन होने पर बाबा के अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई।

Uttarakhand Uttarakhand

कमौली वाले नागा बाबा मूल रूप से बरहनी ब्लॉक के नरवन क्षेत्र स्थित करवा गाँव के रहने वाले थे। किशोरावस्था में ही उन्होंने घर और परिवार का त्याग कर दिया और कठोर तप करने निकल गए। उन्होंने औघड़ाचार्य बाबा हरीरामजी अघोरी के संरक्षण में अनेक गूढ़ विद्याओं पर अधिकार प्राप्त किया। कमौली में कठिन साधना कर तंत्र सम्राट की उपाधि हासिल की। नागा बाबा ने नरवन क्षेत्र में आश्रम, स्कूल, महाविद्यालय और कई मंदिरों की स्थापना की। बाबा वाराणसी स्थित गाय घाट पर ही रहते थे और पूरे देश में घूमकर सनातन धर्म का प्रचार करते थे। गुरुवार की सुबह वाराणसी में उन्होंने शरीर त्याग दिया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

बाबा के देहावसान पर साधुबेला पीठाधीश्वर महंत गौरीशंकरदास जी महाराज एवं स्वामी रामतीर्थ मिशन कोटला के स्वामी बलराम मुनि महाराज ने आदि ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।