टिहरी: एबीवीपी के टिहरी जिला की कमान गौतम मखलोगा को, सचिन सजवाण को मिली प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी

हिमशिखर खबर ब्यूरो

नई टिहरी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तराखंड के 23वें प्रदेश अधिवेशन में टिहरी जिले के कार्यकर्ताओं की घोषणा हुई। जिसमें जिला संयोजक टिहरी पद पर गौतम मखलोगा और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य में सचिन सजवाण को जिम्मेदारी मिलने पर युवाओं ने खुशी जताई।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन सजवाण ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना के समय से ही विद्यार्थियों व समाज के हितों की लड़ाई लड़ती आ रही है। आगे भी हमारा यह संघर्ष जारी रहेगा। जिला संयोजक गौतम मखलोगा ने कहा कि हमारा संगठन विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो पिछले 72 वर्षों से निरंतर छात्रों के हित के साथ खड़ा है। कहा कि संघर्ष, एकता व राष्ट्र भक्ति ही हमारा मुख्य धेय है।

बताते चलें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तराखंड के 23वें प्रदेश अधिवेशन में कार्यकर्ताओं को मिली यह जिम्मेदारी-

डॉ भक्त दर्शन नेगी- प्रदेश उपाध्यक्ष

अभिषेक पांडे – प्रान्त SFD प्रमुख

रमिता रावत- प्रान्त सह छात्रा प्रमुख

दीप्ति पथरियाल – विभाग छात्रा प्रमुख

सचिन सजवाण – प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (चम्बा)

धनेश पंवार – प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (थत्यूड़)

आशुतोष बिष्ट – प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (घनसाली)

सोनल रावत – प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (चम्बा)

जिला संयोजक टिहरी – गौतम मखलोगा जी

जिला सह संयोजक टिहरी – मणिका राणा जी