टिहरी: विधायक किशोर उपाध्याय ने मुख्यमन्त्री धामी व मंत्री मंडलीय सहयोगियों का जताया आभार

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: विधायक किशोर उपाध्याय ने नई टिहरी में नवीन केंद्रीय विद्यालय भवन के निर्माण संबंधी जटिल समस्या के समाधान हेतु आज मन्त्री मण्डल द्वारा लिये गये निर्णय का स्वागत किया है तथा मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी व उनके मन्त्री मंडलीय सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है।

उपाध्याय ने मुख्य सचिव सहित सभी सम्बन्धित अधिकारियों की भी प्रशंसा की कि उन्होंने सकारात्मक त्वरित गति से समयबद्ध कार्रवाई की। कहा कि उनका ध्येय टिहरी को शिक्षा के Hub के रूप में विकसित करना है। सेंट्रल स्कूल का 10वीं से 12वीं तक उच्चीकरण भी उन्होंने ही तत्कालीन मानव संसाधन मन्त्री स्व. कुंवर अर्जुन सिंह से 24 घण्टे के भीतर करवा दिया था, तब श्री विश्वकर्मा जी यहाँ के प्रधानाध्यापक थे।

Uttarakhand Uttarakhand

उपाध्याय ने कहा कि 2010 में विद्यालय के भवन के लिये 10 करोड़ रूपया वे लाए थे और तबसे अब तक भवन का निर्माण नहीं हो पाया था, अब लगभग 41 करोड़ रूपये से भव्य भवन विद्यालय हेतु बनेगा। कहा कि राज्य निर्माण के उपरान्त पहला इंजीनियरिंग कालेज भी उन्होंने यहाँ स्थापित करवाया था और केंद्र सरकार उसको चला रही थी, लेकिन गुणीजनों ने उसे राज्य सरकार के सुपुर्द कर उसकी दशा-दिशा ही ख़राब कर दी, अब उसे आईआईटी के कैंपस के रूप में विकसित करने की कार्रवाई गतिमान है। सबसे बड़ी आवश्यकता मेडिकल कालेज स्थापित करने की है और वह उनके साथ-साथ मा. मुख्यमंत्रीजी की भी प्राथमिकताओं में है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

उपाध्याय ने कहा कि श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय में चम्बा में इस वर्ष कुछ कक्षायें संचालित की जा रही हैं। अभी तक विश्व विद्यालय एक पोस्ट ऑफिस का कार्य कर रहा था।अब विश्व विद्यालय के मुख्यालय के लिये 25 एकड़ भूमि चिन्हित कर ली गई है। रानीचौरी परिसर को विश्व विद्यालय बनाने की प्रक्रिया गतिमान है और बादशाही थौल परिसर हेतु भी इसी तरह का प्रयास किया जा रहा है। कोटी कालोनी में राज्य स्तरीय जल क्रीड़ा केन्द्र की स्थापना की जा रही है। 10+2 का एक अच्छा स्कूल भी स्थापित किया जायेगा। सुरसिंह धार स्थित नर्सिंग कालेज को PG कालेज के रूप अपग्रेड करने की कार्रवाई भी गतिमान है। शिक्षा के क्षेत्र में एक नये राष्ट्रीय स्तर के अध्याय के रूप में टिहरी स्थापित हो और आने वाली पीढ़ी का भविष्य बने यह आपके आशीर्वाद से मेरी कोशिश है।