नशा तस्करों पर टिहरी पुलिस का एक्शन: 552 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: जनपद पुलिस की टीम ने नशा तस्करों पर नकेल कसी है। टिहरी पुलिस की ओर से जिले में व्यापक स्तर पर नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी के तहत थाना थत्यूड पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को 552 ग्राम अवैध चरस के साथ डिग्री कॉलेज तिराहा थत्यूड रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थाना में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशन में अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि तस्करी पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत गत गुरुवार को थानाध्यक्ष थत्यूड शान्ति प्रसाद चमोली के द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान थाना थत्यूड की पुलिस टीम द्वारा ने दो अभियुक्तों को 552 ग्राम अवैध चरस के साथ डिग्री कॉलेज तिराहा थत्यूड रोड से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना थत्यूड में एनडीपीएस अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त सूरज से 280 ग्राम अवैध चरस मूल्य लगभग-28000/-रुपए और अभियुक्त रजत से 272 ग्राम अवैध चरस मूल्य लगभग-27200/-रुपए बरामद किया गया। साथ ही वाहन मोटर साइकिल यामहा  नंबर- UK14 J-8270 भी बरामद किया गया।