टिहरी: देवदूत बनकर आई पुलिस, खाई में गिरे व्यक्ति की बचाई जान

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: टिहरी पुलिस उस समय खाई में गिरे व्यक्ति के लिए भगवान बन गई जब वह हरिद्वार से देवप्रयाग की तरफ आ रहा था। मौके पर पहुुँच पुलिस ने स्कूटी समेत खाई में गिरे ब्यक्ति को समय से रेस्क्यू कर जान बचाई।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

पुलिस ने बताया कि गत गुरुवार की रात्रि करीब 9:00 बजे के लगभग पुलिस कंन्ट्रोल रुम से सूचना प्राप्त हुई कि नवीन शर्मा पुत्र रविंद्र शर्मा उम्र 39 वर्ष निवासी हरिपुर कलां रायवाला जनपद देहरादून जो कि (अप्लाइड फॉर) नई स्कूटी से हरिद्वार से देवप्रयाग की तरफ आ रहा था। कोडियाला से करीब 2 किलोमीटर आगे देवप्रयाग की तरफ खाई में गिर गया था। सूचना पर रात्रि में ही स्थानीय पुलिस द्वारा शीघ्र रेस्क्यू कर खाई से सकुशल निकला गया। प्राथमिक उपचार के उपरान्त व्यक्ति घर के लिये रवाना किया गया।