टिहरी: झील में डूबी महिला का SDRF ने किया शव बरामद

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: जनपद टिहरी के थाना लम्बगांव द्वारा SDRF को आज सूचना दी गयी कि विगत रात्रि से कंगसाली गांव की एक महिला लापता है। जिसकी चप्पल व फोन झील के किनारे मिलने से उक्त महिला के झील में डूबने की आशंका है, जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर HC राकेश रावत रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची तथा घटनास्थल के आसपास के संभावित स्थानों पर गहन सर्च आरम्भ किया गया।

SDRF डीप डाइविंग टीम डाइवर आरक्षी प्रदीप नेगी द्वारा 35 से 40 फ़ीट की गहराई में डाइविंग करते हुए उक्त महिला के शव को ढूंढ निकाला व बाहर निकालकर आवश्यक कार्यवाही हेतु लंबगांव पुलिस के सुपर्द किया गया।

Uttarakhand Uttarakhand

मृतक महिला का विवरण:- विजयलक्ष्मी पत्नी स्व0 दिनेश चौहान, उम्र- 38 वर्ष, निवासी- ग्राम- कंगसाली, पट्टा- रैका, थाना- लम्बगांव, टिहरी गढ़वाल।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

SDRF टीम का विवरण:-
1. मुख्य आरक्षी राकेश रावत
2. आरक्षी प्रदीप नेगी
3. आरक्षी मातबर सिंह
4. आरक्षी अनिल
5. आरक्षी कवीन्द्र चौहान