चुनाव आयोग ने किया राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का ऐलान: 18 जुलाई को होगा मतदान, नतीजे 21 जुलाई को

24 जुलाई को मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। नये राष्ट्रपति के चयन की तिथि आज घोषित हो गई है।

Uttarakhand

हिमशिखर खबर ब्यूरो

नई दिल्ली।

Uttarakhand Uttarakhand

चुनाव आयोग ने गुरुवार को राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का एलान कर दिया। आयोग के मुताबिक, देश के सर्वोच्च पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए अधिसूचना 15 जून को जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 30 जून को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपना नामांकन दो जुलाई तक वापस ले सकेंगे। वहीं, राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होगा, जिसके नतीजे तीन दिन बाद यानी 21 जुलाई को आएंगे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand