सकलाना पट्टी के वन पंचायत सरपंचों ने भ्रमण एवं निरीक्षण किया

चम्बा : सकलाना पट्टी के विभिन्न गाँव के वन पंचायत सरपंचों ने जडधार गाँव के वन क्षेत्र का व्यापक भ्रमण एवं निरीक्षण किया।

Uttarakhand

नरेंद्रनगर के रेंज ऑफिसर प्रबोध पाण्डे की अध्यक्षता में सकलाना क्षेत्र के वन सरपंचों एवं वीवीपीएफ (Village Volunteer Protection Force) का संयुक्त दल संयुक्त रूप से जडधार गाँव के वन क्षेत्र में पहुँचा और क्षेत्र का विस्तृत अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान यह पाया गया कि जडधार गाँव में तैयार किया गया सघन वन क्षेत्र जैव विविधताओं से परिपूर्ण एवं अत्यंत समृद्ध है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

इस अवसर पर सकलाना रेंज से उनियाल गाँव के वन सरपंच अनुसूया प्रसाद उनियाल ने वन क्षेत्र की जैव विविधता के संरक्षण के साथ-साथ वनाग्नि की रोकथाम एवं नियंत्रण के विषय में महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए गए। उन्होंने सामुदायिक जागरूकता, सतर्कता एवं समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। कहा की सकलाना क्षेत्र स्वयं भी सघन एवं जैव विविधताओं से समृद्ध क्षेत्र है, तथापि विचारों के आदान-प्रदान एवं आपसी सहभागिता के माध्यम से वनाग्नि रोकथाम इस भ्रमण का मुख्य केंद्र बिंदु रहा। बताया कि सकलाना क्षेत्र प्रख्यात पर्यावरण प्रेमी एवं ‘वृक्षमानव’ के रूप में विख्यात विश्वेश्वरदत्त सकलानी की कर्मभूमि रहा है। वे ‘वृक्षमानव’ के नाम से प्रसिद्ध हैं और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनकी एक विशिष्ट एवं प्रेरणादायक पहचान है।
यह भ्रमण कार्यक्रम न केवल वन संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुआ, बल्कि सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए एक सशक्त संदेश भी प्रदान करता है। इस मौके पर शिव सिंह नेगी, पूर्णानंद सेमल्टी, हीरा सिंह पंवार, विजय पंवार अंकित राणा, शुभम लेखपाल संदीप सिंह नेगी शैलेंद्र सिंह पंवार उदय सिंह नेगी, वीरवंत सिंह, वीर चंद्र, करण चंद जोत सिंह कंडारी एवं समस्त सकलाना के VVPF के सदस्यों ने भ्रमण में प्रतिभाग किया गया