सुरकंडा देवी मंदिर की रोप-वे ट्रॉली की तकनीकी खराबी की जांच रिपोर्ट आई… फिलहाल बंद रहेगा संचालन

नई टिहरी। 

Uttarakhand

सुरकंडा देवी मंदिर की रोप-वे ट्रॉली की खराबी की जांच रिपोर्ट का इंतजार खत्म हो गया है। ब्रिडकुल के तकनीकी विशेषज्ञों ने रोपवे में एलाइनमेंट आउट होने से रोप और चक्का में तकनीकी खामियां आने की पुष्टि की है। कंपनी प्रबंधन के तकनीकी गड़बड़ियों को दूर करने के बाद ब्रिडकुल की टीम दोबारा से निरीक्षण करेगी। उसके बाद ही रोपवे संचालन को हरी झंडी मिल सकेगी।

सुरकंडा देवी मंदिर का रोपवे रविवार शाम को अचानक चलते हुए रुक गया था। इस रोपवे में टिहरी विधायक समेत 36 लोग ट्रॉली में फंस गए थे। जिस कारण टिहरी विधायक सहित श्रद्धालु रोपवे की अलग अलग ट्रॉलियों में करीब आधा घंटे हवा में लटके रहे। टेक्निकल टीम ने किसी तरह खामी को ठीक करते हुए रोपवे शुरू कराया और सभी लोगों को सकुशल उतारा। मामले की गभीरता को देखते हुए एसडीएम धनोल्टी ने फिलहाल रोपवे का संचालन बंद करवा दिया था और ब्रिडकुल से घटना की तकनीकी जांच करवाने को पत्र लिखा था।

सोमवार को ब्रिडकुल के विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर पहुंचकर रोपवे की जांचकर विभिन्न जानकारियां जुटाई। टीम ने रोपवे संचालन के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का भी निरीक्षण किया था।

Uttarakhand Uttarakhand

टीम ने जांच में पाया कि रोपवे का एलाइनमेंट आउट होने की वजह से यह घटना हुई। बताया कि टावर नंबर 4 के पास ट्रालियां पहुंचते ही रोप और चक्का में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। बताते चलें कि रोपवे में कोई भी तकनीकी गड़बड़ी आने पर रोपवे आटोमेटिक ट्रिप होने के बाद बंद हो जाता है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

ब्रिडकुल के रज्जू मार्ग निरीक्षक कुंदन सिंह ने बताया कि तकनीकी विशेषज्ञों की जांच टीम को स्थलीय निरीक्षण में एलाइनमेंट आउट होने से तकनीकी गड़बड़ी मिली। कंपनी प्रबंधन की ओर से रोपवे की गड़बड़ी को ठीक कराने के बाद ब्रिडकुल की टीम दोबारा से मौके पर  जाकर जांच करेगी। उसके बाद ही रोपवे संचालन की अनुमति दी जाएगी।