द कश्मीर फाइल्स ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानिए अब तक कितने करोड़ कमाई की

नई दिल्ली।

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी द कश्‍मीर फाइल्‍स फिल्‍म लोगों को बहुत पसंद आ रही है। कश्‍मीरी पंडितों के नरसंहार और उनके पलायन पर बनी इस फिल्‍म को देखने के लिए सिनेमा हॉल और थियेटर में दर्शकों की जमकर भीड़ उमड़ रही है। कश्‍मीर फाइल्‍स ने पिछले पांच दिनों में कमाई के मामले में पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

पांचवें दिन कमाए 18 करोड़

तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि बॉक्‍स ऑफिस पर इस फिल्‍म ने सुनामी ला दी है। बताया है कि फिल्म ने पांचवें दिन इंडिया में 18 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। फिल्म ने चौथे दिन (सोमवार) 15.05 तीसरे दिन (रविवार) 15.10 करोड़, दूसरे दिन (शनिवार) 8.50 करोड़ और पहले दिन 3.55 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस लिहाज से फिल्म ने इंडिया में पांच दिन में अब तक 60.20 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। तरण आदर्श ने यह भी कहा है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ स्मैश हिट है और ब्लॉकबस्टर बनने की राह में हैं।

इसे फिल्म मत कहिए यह देश की सच्चाई है

1990 में कश्‍मीर में कश्‍मीरी हिंदुओं खासकर कश्‍मीरी पंडितों के साथ जो हुआ उस सच्‍चाई को बयां करती इस फिल्‍म की चर्चा जमकर हो रही है । जो लोग द कश्मीर फाइल्स देख कर आ रहे हैं वे कह रहे हैं इसे फिल्म मत कहिए यह देश की सच्चाई है।