घरवालों के चेहरों पर फिर लौट आई मुस्कान: टिहरी पुलिस ने गुमशुदा बालक को मसूरी से किया सकुशल बरामद

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: थत्यूड़ की थाना पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। वहीं अपने गुमशुदा बच्चे को पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

गुमशुदा बालक के परिजन ने 22 अक्टूबर को थाना थत्यूड़ में सूचना दी कि उनका पुत्र 21 अक्टूबर को 07.00 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है। रिश्तेदारों व आस-पड़ोस में काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नही चल पाया है।

Uttarakhand Uttarakhand

इस पर थानाध्यक्ष थत्यूड़ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एक टीम गठित कर गुमशुदा बालक की तलाश में जुट गए। गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए गुमशुदा बालक को सकुशल मसूरी से बरामद किया गया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

अपने बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने टिहरी पुलिस का धन्यवाद करते हुए कार्य की प्रशंसा की।