टिहरी झील में लापता नाबालिग लड़की का शव मिलने से मचा हडकंप

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: खांड गांव से गुमशुदा 15 साल की एक लड़की का शव टिहरी झील में मिलने से हड़कंप मच गया है। लड़की का शव पीपलडाली के पास टिहरी झील में मिला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को झील से निकालकर कब्जे में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार शुरूआती जांंच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि टिहरी झील से सटे खांड गांव से एक नाबालिग लड़की गत 27 फरवरी से गुमशुदा थी। जब परिजनों को काफी खोजबीन के बाद भी गुमशुदा का पता नहीं चला, तो आज मंगलवार दोपहर को लड़की का भाई यह जानकारी देने के लिए पीपलडाली पुलिस चौकी पहुँचा। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत खोजबीन में जुट गई। जिस पर झील किनारे चप्पल दिखने पर पीपलडाली चौकी ने की सूचना एनडीआरएफ को दी। इतने में बॉडी देख झील में कूदने जा रहे मृतका के भाई को भी पुलिस ने बचाया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

पीपलडाली चौकी इंचार्ज की सूचना पर टीम प्रभारी हेड कॉन्स्टेबल पंकज खरोला के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुँची। टीम के डीप डाइवर राकेश रावत ने 15 से 20 फ़ीट गहराई में डाइविंग कर लड़की के शव को बरामद किया। टीम ने पुलिस को शव सुपुर्द किया। टीम में राकेश रावत, पंकज, अनिल, जितेंद्र सिंह, मौजूद रहे। पीपलडाली चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी मामले की गहन छानबीन की जा रही है।