डीएम बदले: मयूर दीक्षित बने डीएम टिहरी, सौरभ गहरवार को मिली डीएम रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

उत्तराखंड शासन ने शनिवार देर रात तीन आइएएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। सचिव कार्मिक कर्मेन्द्र सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार शासन ने टिहरी और रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी बदल दिए हैं। शासन ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग का पदभार देख रहे मयूर दीक्षित को जिलाधिकारी टिहरी की जिम्मेदारी दी है। जिलाधिकारी टिहरी सौरभ गहरवार को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग का पदभार सौंपा है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

वहीं शासन ने सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडेय को आयुक्त गढ़वाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। यह पद आइएएस सुशील कुमार की सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त हुआ था।