वनाग्नि को रोकने के लिए पहाड़ से चीड़ के वृक्षों का पातन किया जाना जरूरी : राकेश राणा

  • सैकड़ो हेक्टर भूमि जलने के बाद भी वन विभाग के कान में जूं नहीं रेंग रहा: राणा

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि जनपद में लगभग 500 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि जलकर खाक हो चुकी है। उन्होंने वन विभाग पर निष्क्रिय होने का आरोप लगाया। कहा कि जिला मुख्यालय के नजदीकी क्षेत्र में भी आग लगी हुई है जहां पर की वन विभाग फायर टीम के साथ जा सकता है लेकिन विभाग द्वारा बहुत लापरवाही बरती जा रही है।

राणा ने कहा कि वन विभाग को चाहिए कि जिन क्षेत्रों में पूर्व में कई सो हेक्टर भूमि पर पौधारोपण किया गया था उन पर खास निगरानी की जानी चाहिए साथ ही कहा की धीरे-धीरे पहाड़ों से चीड़ के वृक्ष का पातन किया जाना चाहिए जो की वनाग्नि का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है। यह वृक्ष प्रकृति को बड़ा नुकसान पहुंचाने वाला है साथ ही इसकी पत्तियों के झड़ने से ही बहुत ज्यादा आग लगने की संभावना रहती है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

उन्होंने सभी स्वयंसेवी संस्थाओं ग्राम सभाओं की महिला मंगल दलों युवक मंगल दलों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से यह निवेदन किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी करें और जहां वनाअग्नि होती है उसके रोकथाम के प्रयास किये जाने चाहिए साथी जो व्यक्ति वनों में आग लगाने का काम करता है उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।