आज का पंचांग: जानिए शनिवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Uttarakhand

हिमशिखर धर्म डेस्क

2 अक्टूबर 2021, शनिवार का दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। पंचांग के अनुसार इस दिन आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। एकादशी तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। पंचांग के अनुसार इस दिन क्या विशेष है आइए जानते हैं-

आज की पूजा 
इंदिरा एकादशी 2021- आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को इंदिरा एकादशी के नाम से जाना जाता हैै। 2 अक्टूबर को एकादशी की तिथि है। इस तिथि में भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। पितृ पक्ष में इस एकादशी का विशेष महत्व माना गया है।

पितृ पक्ष 2021- वर्तमान में पितृ पक्ष चल रहे हैं। 2 अक्टूबर को एकादशी की तिथि का श्राद्ध है। इस श्राद्ध को महत्वपूर्ण माना गया है। धार्मिक पौराणिक कथाओं में भी एकादशी श्राद्ध का वर्णन मिलता है। इस दिन विधि पूर्वक श्राद्ध कर्म करने से पितर प्रसन्न होते हैं।

Uttarakhand Uttarakhand

शनि देव की पूजा- शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है।इस दिन शनि देव की पूजा का विशेष पुण्य प्राप्त होता है। 2 अक्टूबर को विशेष संयोग भी बन रहा है, इस दिन पूजा करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैया से भी राहत मिलती है।

सूर्योदय का समय 02 अक्टूबर 2021 : सुबह 06 बजकर 15 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 02 अक्टूबर 2021 : शाम 06 बजकर 10 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 02 अक्टूबर 2021 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से 02 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्य रात्रि 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 54 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट तक। अमृत काल मध्य रात्रि 01 बजकर 57 मिनट से 03 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

आज का अशुभ मुहूर्त 02 अक्टूबर 2021 :
राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 06 बजकर 15 मिनट से 07 बजकर 49 मिनट तक।