बड़ा मंगल आज: 28 मई का पंचांग, समय का महत्व

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज ज्येष्ठ मास की 14 गते और ज्येष्ठ का दूसरा बड़ा मंगल है।

आज का पंचांग

मंगलवार, मई 28, 2024
सूर्योदय: 05:25 ए एम
सूर्यास्त: 07:13 पी एम
तिथि: पञ्चमी – 03:23 पी एम तक
नक्षत्र: उत्तराषाढा – 09:33 ए एम तक
योग: ब्रह्म – 02:06 ए एम, मई 29 तक
करण: तैतिल – 03:23 पी एम तक
द्वितीय करण: गर – 02:33 ए एम, मई 29 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: मंगलवार
अमान्त महीना: वैशाख
पूर्णिमान्त महीना: ज्येष्ठ
चन्द्र राशि: मकर
सूर्य राशि: वृषभ

Uttarakhand Uttarakhand

समय का महत्व

महापुरुषों ने ने कहा है, ‘अगर आपको अपने जीवन से प्रेम है तो समय को व्यर्थ मत गंवाएं। ऐसा इसलिए, क्योंकि जीवन इसी से निर्मित है।’ इसलिए समय को नष्ट करना जीवन को नष्ट करना है। यह तथ्य सही है। समय का सही सदुपयोग यही है कि हम उचित समय पर उचित काम कर लें और विभिन्न कार्यो को कल पर नहीं टालें। सच तो यह है कि जितने भी महापुरुष हुए हैं, सभी ने समय का महत्व समझा था और अपना प्रत्येक कार्य बिल्कुल ठीक समय पर किया। इसी कारण वे जीवन में निरंतर आगे बढ़ते गए।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

आज हमने प्राय: सभी क्षेत्रों में काफी प्रगति की है। विज्ञान ने हमारे लिए अनेक साधन जुटाएं हैं, जिनसे विभिन्न क्षेत्रों में तमाम आविष्कार हुए हैं। इस प्रगति के मूल में समय के महत्व को नजरअंदाज कदापि नहीं किया जा सकता। अनेक कर्मचारी सही समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते। अगर ऐसे कर्मचारी समय पर दफ्तर पहुंचें तो सारे कार्य व्यवस्थित हो जाएं और काफी लोगों को राहत मिल जाए। यदि रोगी व्यक्ति सही समय पर दवाएं न ले तो वह मर भी सकता है। सही समय पर स्टेशन न जाने पर गाड़ी छूट सकती है और खुद का काम बिगड़ सकता है। समय हमें ईश्वर एक बार देता है, दूसरे ही क्षण हमसे छीन लेता है। बीते वक्त को हम लाखों-करोड़ों रुपये देकर भी नहीं खरीद सकते। इसलिए हमें समय के महत्व को गंभीरतापूर्वक समझना चाहिए।