आज 1 जून का पंचांग: व्यर्थ की चाह

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज ज्येष्ठ मास की 18 गते है।

आज का पंचांग

शनिवार, जून 1, 2024
सूर्योदय: 05:24 ए एम
सूर्यास्त: 07:15 पी एम
तिथि: नवमी – 07:24 ए एम तक
क्षय तिथि: दशमी – 05:04 ए एम, जून 02 तक
नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद – 03:16 ए एम, जून 02 तक
योग: प्रीति – 03:10 पी एम तक
करण: गर – 07:24 ए एम तक
द्वितीय करण: वणिज – 06:15 पी एम तक
क्षय करण: विष्टि – 05:04 ए एम, जून 02 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: शनिवार
अमान्त महीना: वैशाख
पूर्णिमान्त महीना: ज्येष्ठ
चन्द्र राशि: मीन
सूर्य राशि: वृषभ

आज का भगवद् चिंतन

व्यर्थ की चाह

Uttarakhand Uttarakhand

जीवन का एक साधारण सा नियम है कि जिसके पास जो होता है, वो वही दूसरों को भी बाँटता है। जिसके पास सुख होता है, वो सुख बाँटता है। जिसके पास दुःख होता है, वो दुःख बाँटता है। जिसके पास ज्ञान होता है, वो ज्ञान बाँटता है।जिसके पास हास्य होता है, वो हास्य बाँटता है और जिसके पास क्रोध होता है, वो क्रोध बाँटता है।

दुःखी व्यक्ति से सुख एवं प्रसन्नता की और क्रोधी व्यक्ति से उदारता एवं प्रेम की चाह रखना मरुस्थल में शीतल झरने एवं सुंदर उपवन की चाह रखने जैसा ही है। चाह रखना गलत भी नहीं लेकिन चाह किससे रखनी चाहिए ये जान लेना भी आवश्यक है। जिसका जीवन आशीर्वादों से भरा हो वही आपकी झोली को भी आशीर्वाद से भर सकता है।

आज का विचार

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

दो‬ हाथ से हम ‎दस लोगों को भी नही हरा‬ सकते परन्तु दो हाथ‬ जोङ कर हम करोङो‬ लोगों का दिल‬ जीत सकते है दौलत से सिर्फ सुविधायें मिलती हैं सुख नहीं.!