आज 9 जून का पंचांग: विवेक की भूमिका

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज ज्येष्ठ मास की 26 गते है।

आज का पंचांग

रविवार, जून 9, 2024
सूर्योदय: 05:23 ए एम
सूर्यास्त: 07:18 पी एम
तिथि: तृतीया – 03:44 पी एम तक
नक्षत्र: पुनर्वसु – 08:20 पी एम तक
योग: वृद्धि – 05:21 पी एम तक
करण: गर – 03:44 पी एम तक
द्वितीय करण: वणिज – 03:54 ए एम, जून 10 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: रविवार
अमान्त महीना: ज्येष्ठ
पूर्णिमान्त महीना: ज्येष्ठ
चन्द्र राशि: मिथुन – 02:07 पी एम तक
सूर्य राशि: वृषभ

आज का विचार 

इंसान की सबसे बड़ी हार तब हो जाती हैं। जब उसे पता चलता है कि जिसे वो अपना सब कुछ समझता हैं। उसके लिए वह कुछ भी नहीं हैं.!

Uttarakhand Uttarakhand

 आज का भगवद् चिन्तन

 विवेक की भूमिका

किसी भी वस्तु अथवा पदार्थ के उपयोग में विवेक की अहम भूमिका होती है। विष की अल्प मात्रा भी दवा का काम करती है और दवा की अत्यधिक मात्रा भी विष बन जाती है। विवेक से, संयम से जगत का भोग किया जाये तो कहीं समस्या नहीं है। पदार्थों में समस्या नहीं है, हमारे उपयोग करने में समस्या है। संसार का विरोध करके कोई इससे मुक्त नहीं हुआ। बोध से ही इससे ज्ञानीजनों ने पार पाया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

संसार को छोड़ना नहीं, बस समझना है। परमात्मा ने पेड़-पौधे, फल-फूल, नदी – वन, पर्वत – झरने और ना जाने क्या- क्या हमारे लिए बनाया है। अस्तित्व में निरर्थक कुछ भी नहीं है। यहाँ प्रत्येक वस्तु का अपना महत्व है बस कब, कैसे, कहाँ, क्यों और किस निमित्त उसका उपयोग करना है इतना विवेक जागृत हो जाए। विवेकपूर्वक भोग करना ही संसार के अनेक रोगों से बच जाना भी है।