आज का पंचांग: 17 जनवरी, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

सुप्रभातम्

आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज बुधवार को भी प्रस्तुत कर रहा है आपके लिए पंचांग, जिसको देखकर आप बड़ी ही आसानी से पूरे दिन की प्लानिंग कर सकते हैं। अगर आप आज कोई नया कार्य आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलता पूर्वक संपन्न हो सकें।

आज का विचार

सतर्क वही होता है जो बिजली की चमक में भी रास्ता ढूंढ लेता है। दुख एक दर्पण होता है जो सब कुछ दिखाता है, सुख एक दर्शक है जो बस देखता है।

आज का भगवद् चिन्तन

 संकल्पवान बनें

Uttarakhand Uttarakhand

जीवन में सदैव अनुकूलता बनी रहना संभव ही नहीं इसलिए प्रतिकूलताओं को अनुकूलता में बदलने वाले ही जीवन का वास्तविक आनंद उठा पाते हैं। दुनिया का कोई भी लक्ष्य व्यक्ति के संकल्प से बड़ा नहीं होता है।

प्रतिकूलताएं हमारे मार्ग में उतनी बाधक नहीं बनती हैं, जितना हम स्वयं के मार्ग में बाधा उपस्थित करते हैं। जीवन है तो समस्याएं तो जरूर आएंगी क्योंकि प्रति क्षण परिवर्तन ही जीवन का स्वभाव है। समस्या उपस्थित होने से पहले ही उससे भयभीत होना मनुष्य को विवेकशून्य बनाकर उसके निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित कर देता है।

प्रसन्नतापूर्वक हर स्थिति का सामना करना सीखिए। हर्ष के साथ, शांत चित्त होकर प्रभु पर भरोसा रखते हुए प्रत्येक बाधाओं का सामना करो। समाधान तुम्हारे पास है, बस हिम्मत हार रहे हो।याद रखना कि समस्या मुकरने से नहीं, मुकाबला करने से दूर होगी।

आज का पंचांग

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

सूर्योदय: 07:15
सूर्यास्त: 17:47
तिथि: सप्तमी – 22:06 तक
नक्षत्र: रेवती – 03:33, जनवरी 18 तक
योग: शिव – 17:13 तक
करण: गर – 10:58 तक
द्वितीय करण: वणिज – 22:06 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: बुधवार
अमान्त महीना: पौष
पूर्णिमान्त महीना: पौष
चन्द्र राशि: मीन – 03:34, जनवरी 18 तक
सूर्य राशि: मकर
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्
विक्रम सम्वत: 2080 नल

तिथि सप्तमी 22:11 तक
नक्षत्र रेवती 06:30 तक
प्रथम करण गर 11:01 तक
द्वितीय करण वणिज 22:11 तक
पक्ष शुक्ल
वार बुधवार
योग शिव 17:09 तक
सूर्योदय 07:18
सूर्यास्त 17:43
चंद्रमा मीन 00:37 तक
राहुकाल 12:31 − 13:49
विक्रमी संवत् 2080
शक संवत 1944
मास पौष