आज का पंचांग: 20 फरवरी, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

सुप्रभातम्,

आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज मंगलवार को भी प्रस्तुत कर रहा है आपके लिए पंचांग, जिसको देखकर आप बड़ी ही आसानी से पूरे दिन की प्लानिंग कर सकते हैं।

आज का विचार

अभिमान तब आता है, जब हमे लगता है हमने कुछ काम किया है। और सम्मान तब मिलता है, जब दुनिया को लगता है, कि आप ने कुछ महत्वपूर्ण काम किया है।

आज का भगवद् चिन्तन

 अहिंसा का स्वरूप 

दूसरों के विचारों का सम्मान करना भी अहिंसा ही है तो ठीक ऐसे ही दूसरे के विचारों का मर्दन करना भी हिंसा ही समझनी चाहिए। अहिंसा का अर्थ केवल किसी के प्राणों का रक्षण ही नहीं किसी के प्रण का और किसी के सिद्धांतो का रक्षण करना भी है। अहिंसा अर्थात वो मानसिकता जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपने विचारों की अभिव्यक्ति का अधिकार हो। किसी व्यक्ति को अपनी इच्छा का कर्म करने का अधिकार मिले चाहे ना मिले पर अपनी इच्छा को अभिव्यक्त करने का अधिकार अवश्य होना चाहिए।

Uttarakhand Uttarakhand

अहिंसा का सम्बन्ध किसी के शरीर को आघात पहुँचाने से ही नहीं किसी के हृदय को आघात पहुँचाने से भी है। किसी के दिल को दुखाना भी बहुत बड़ी हिंसा है। गोली से तो शरीर जख्मी होता है पर किसी की कठोर बोली से आत्मा तक हिल जाती है। मन से वचन से और कर्म से सदैव दूसरों के मंगल व हित का भाव ही अहिंसा का श्रेष्ठ स्वरूप है। अहिंसा युक्त विचार जीवन को पाप मुक्त भी बना देते हैं।

आज का पंचांग

सूर्योदय: 07:5
सूर्यास्त: 18:10
तिथि: एकादशी – 09:55 तक
नक्षत्र: आर्द्रा – 12:13 तक
योग: प्रीति – 11:46 तक
करण: विष्टि – 09:55 तक
द्वितीय करण: बव – 22:38 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: मंगलवार
अमान्त महीना: माघ
पूर्णिमान्त महीना: माघ
चन्द्र राशि: मिथुन
सूर्य राशि: कुम्भ
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्
विक्रम सम्वत: 2080 नल

प्राणियों में सद्भावना हो,

विश्व का कल्याण हो।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

गौ माता की जय हो।