आज का पंचांग: 21 अप्रैल, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज 8 गते वैशाख है।

आज का विचार

शांति खो जाती है परिवार में और उसे खोजने जाते हैं हरिद्वार में। यदि तुम अपनी भलाई चाहते हो तो अपने मन का भेद किसी को मत दो यह सबसे बड़ा गुरु मंत्र है।

आज का भगवद् चिंतन

 स्वयं को पहचानिये

इस पूरी दुनिया में केवल एक ही इन्सान आपकी तकदीर बदल सकता है। इस पूरी दुनिया में केवल एक शख्स ही आपके हर प्रश्न का उत्तर और हर समस्या का समाधान निकाल सकता है और वो कोई दूसरा नहीं केवल और केवल आप हो। दूसरे आपको केवल सलाह दे सकते हैं, मार्ग दिखा सकते हैं पर उस पर चलना तो आपको स्वयं ही होगा।

Uttarakhand

आप ही इस दुनिया के वो इकलौते व्यक्ति हैं जो आपकी तकदीर बदलने की सामर्थ्य रखता है। आप ही इस दुनिया के वो एकमात्र व्यक्ति हैं जो आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है और आप ही इस दुनिया के वो एकमात्र व्यक्ति हैं जो आपके जीवन को आनंदमय बना सकता है।

आपके अलावा कोई और दूसरा नहीं जिसके पास आपकी प्रत्येक समस्या का समाधान हो। कभी आप उस व्यक्ति को खोज रहे हों जो हर प्रकार से आपको संभाल सके तो धीरे से उठकर आइने के सामने चले जाना आपको स्वतः अपने सभी प्रश्नों का उत्तर मिल जायेगा।

आज का पंचांग

रविवार, अप्रैल 21, 2024
सूर्योदय: 05:49
सूर्यास्त: 18:51
तिथि: त्रयोदशी – 01:11, अप्रैल 22 तक
नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी – 17:08 तक
योग: व्याघात – 03:45, अप्रैल 22 तक
करण: कौलव – 11:57 तक
द्वितीय करण: तैतिल – 01:11, अप्रैल 22 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: रविवार
अमान्त महीना: चैत्र
पूर्णिमान्त महीना: चैत्र
चन्द्र राशि: कन्या
सूर्य राशि: मेष

 

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *