आज का पंचांग: 27 अप्रैल, जानिए आज का पंचांग

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज गुरुवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज 15 गते वैशाख और संकष्ट चतुर्थी व्रत है।

आज का पंचांग

सूर्योदय: 05:44
सूर्यास्त: 18:54
तिथि: तृतीया – 08:17 तक
नक्षत्र: ज्येष्ठा – 04:28, अप्रैल 28 तक
योग: परिघ – 03:24, अप्रैल 28 तक
करण: विष्टि – 08:17 तक
द्वितीय करण: बव – 20:23 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: शनिवार
अमान्त महीना: चैत्र
पूर्णिमान्त महीना: वैशाख
चन्द्र राशि: वृश्चिक – 04:28, अप्रैल 28 तक
सूर्य राशि: मेष

आज का विचार

रिश्तेदारों के प्यार का पता दुख का समय आने पर ही लगता है। सच्चा मित्र वही होता है जो मित्र से विश्वासघात ना करें। इस दुनिया में कोई भी मनुष्य ऐसा नहीं है जिसे कोई भी दुख ना हो।

 आज का भगवद् चिन्तन

कर्म रूपी प्रयास एवं प्रसाद

कर्म रूपी प्रयास और भगवद् कृपा रूपी प्रसाद का संतुलन ही जीवन की परिपक्वता एवं श्रेष्ठता है। प्रभु कृपा के बल पर किये गये कर्म का परिणाम जीवन को कभी निराश और हताश नहीं होने देगा।

Uttarakhand Uttarakhand

जीवन में जो लोग केवल पुरुषार्थ पर विश्वास रखते हैं प्रायः उनमे परिणाम के प्रति असंतोष बना रहता है और जो लोग केवल भाग्य पर विश्वास रखते हैं उनके अकर्मण्य होने की सम्भावना भी बनी रहती है।

पुरुषार्थ को इसलिए मानो ताकि तुम केवल भाग्य के भरोसे बैठकर अकर्मण्य बनकर जीवन प्रगति का अवसर ना खो बैठें और भाग्य को इसलिए मानो ताकि पुरुषार्थ करने के बावजूद मनोवांछित फल की प्राप्ति ना होने पर भी आप उद्विग्नता से ऊपर उठकर संतोष में जी सकें।

प्राणियों में सद्भावना हो,

विश्व का कल्याण हो।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

गौ माता की जय हो।