आज का पंचांग: 30 मार्च, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

सुप्रभातम्,

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलमयी है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रही है। आज चैत मास  की 16 गते है।

आज का पंचांग

शनिवार, मार्च 30, 2024
सूर्योदय: 06:13 ए एम
सूर्यास्त: 06:38 पी एम
तिथि: पञ्चमी – 09:13 पी एम तक
नक्षत्र: अनुराधा – 10:03 पी एम तक
योग: सिद्धि – 10:47 पी एम तक
करण: कौलव – 08:51 ए एम तक
द्वितीय करण: तैतिल – 09:13 पी एम तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: शनिवार
अमान्त महीना: फाल्गुन
पूर्णिमान्त महीना: चैत्र
चन्द्र राशि: वृश्चिक
सूर्य राशि: मीन
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्
विक्रम सम्वत: 2081 पिङ्गल

आज का विचार

संघर्ष वो वृक्ष है जिसकी जडें कड़वी जरूर होती हैं मगर उसके फल बड़े ही मधुर होते हैं। जिस जीवन में आज जितनी मधुरता है उस जीवन में कभी उतना ही संघर्ष भी रहा होगा।

 आज का भगवद् चिंतन

संघर्षशील बनें

जिस जीवन में संघर्ष नहीं होगा उस जीवन में सुख – समृद्धि एवं शांति रुपी मधुर फलों की प्राप्ति भी नहीं हो सकती। संघर्ष वो वृक्ष है जिसकी जडें कड़वी जरूर होती हैं मगर उसके फल बड़े ही मधुर होते हैं। जिस जीवन में आज जितनी मधुरता है उस जीवन में कभी उतना ही संघर्ष भी रहा होगा।

Uttarakhand Uttarakhand

अक्सर हम लोग मधुर फल तो चाहते हैं लेकिन संघर्ष रूपी कड़वाहट का स्वाद नहीं लेना चाहते हैं। हम ये भूल जाते हैं कि जीवन की मधुरता की जड़ संघर्ष है। जो इस कड़वाहट से बचने की कोशिश करते हैं वो जीवन की मधुरता से भी वंचित रह जाते हैं ।

जिसके जीवन का संघर्ष जितना बड़ा होगा उसके जीवन में उतनी मिठास होगी। पहले संघर्ष और फिर मिठास यही तो जीवन का नियम है।

प्राणियों में सद्भावना हो,

विश्व का कल्याण हो।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

गौ माता की जय हो।