पंचांग: आज भौम प्रदोष व्रत-शिवरात्रि, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज सोमवार को भी प्रस्तुत कर रहा है आपके लिए पंचांग, जिसको देखकर आप बड़ी ही आसानी से पूरे दिन की प्लानिंग कर सकते हैं। अगर आप आज कोई नया कार्य आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलता पूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है।

आज के व्रत त्योहार – भौम प्रदोष व्रत, मास शिवरात्रि व्रत।

प्रदोष व्रत आज

प्रदोष व्रत को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए किया जाता है। प्रदोष व्रत चन्द्र मास की दोनों त्रयोदशी के दिन किया जाता है जिसमे से एक शुक्ल पक्ष के समय और दूसरा कृष्ण पक्ष के समय होता है।

प्रदोष का दिन जब सोमवार को आता है तो उसे सोम प्रदोष कहते हैं, मंगलवार को आने वाले प्रदोष को भौम प्रदोष कहते हैं और जो प्रदोष शनिवार के दिन आता है उसे शनि प्रदोष कहते हैं।

प्रदोष व्रत

जिस दिन त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल के समय व्याप्त होती है उसी दिन प्रदोष का व्रत किया जाता है। प्रदोष काल सूर्यास्त से प्रारम्भ हो जाता है। जब त्रयोदशी तिथि और प्रदोष साथ-साथ होते हैं (जिसे त्रयोदशी और प्रदोष का अधिव्यापन भी कहते हैं) वह समय शिव पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है। ऐसा माना जाता है कि प्रदोष के समय शिवजी प्रसन्नचित मनोदशा में होते हैं।

Uttarakhand Uttarakhand

मासिक शिवरात्रि आज

शिवरात्रि शिव और शक्ति के अभिसरण का विशेष पर्व है। हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि के नाम से जाना जाता है।

मासिक शिवरात्रि अगर मंगलवार के दिन पड़ती है तो वह बहुत ही शुभ होती है। शिवरात्रि पूजन मध्य रात्रि के दौरान किया जाता है। मध्य रात्रि को निशिता काल के नाम से जाना जाता है और यह दो घटी के लिए प्रबल होती है।

आज का पंचांग

सूर्योदय: 07:15
सूर्यास्त: 17:41
तिथि: त्रयोदशी – 22:24 तक
नक्षत्र: ज्येष्ठा – 21:11 तक
योग: वृद्धि – 00:22, जनवरी 10 तक
करण: गर – 11:17 तक
द्वितीय करण: वणिज – 22:24 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: मंगलवार
पूर्णिमान्त महीना: पौष
चन्द्र राशि: वृश्चिक – 21:11 तक
सूर्य राशि: धनु
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्
विक्रम सम्वत: 2080 नल
गुजराती सम्वत: 2080 राक्षस

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
तिथि त्रयोदशी 22:19 तक
नक्षत्र ज्येष्ठा 20:59 तक
प्रथम करण
द्वितीय करण
गर
वणिज
11:14 तक
22:19 तक
पक्ष कृष्ण
वार मंगलवार
योग वृद्धि 24:14 तक
सूर्योदय 07:19
सूर्यास्त 17:37
चंद्रमा वृश्चिक
राहुकाल 15:03 − 16:20
विक्रमी संवत् 2080
शक सम्वत 1944
मास पौष
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:08 − 12:49

पढ़ते रहिए हिमशिखर खबर, आपका दिन शुभ हो…