आज का पंचांग: 8 मई, वैशाख अमावस्या आज

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज 26 गते वैशाख है।

अमावस्या तिथि के पितरों को समर्पित है। अमावस्या तिथि पर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म के कार्य किए जाते हैं। इसी तरह वैशाख माह में आने वाली अमावस्या का विशेष महत्व है। आज वैशाख अमावस्या है।

वैशाख अमावस्या पर व्रत पूजा का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या के दिन पितरों के नाम से तर्पण, दान पुण्य और व्रत किया जाता है। इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करने से भी पितरों को शांति मिलती है। पीपल के वृक्ष में पितरों का वास माना जाता है। इस दिन पीपल का वृक्ष लगाना भी मंगलकारी माना जाता है।

आज का विचार

मनुष्य जब हम से मैं सोचता है, तो अभिमान शुरू हो जाता है। और जब मैं से हम सोचता है, तो प्रगति और परिणाम दोनों प्रारम्भ हो जाता है

आज का भगवद् चिंतन

 उदाहरण बनें

Uttarakhand

उपदेश करना जितना आसान है उन्हें आचरण में धारण करना उतना ही कठिन। वाणी के बजाय कार्य से दिए गए उदाहरण कई अधिक प्रभावी होते हैं। कोरा उपदेश भी तब तक कोई काम नहीं आता जब तक उसे चरितार्थ ना किया जाए।

प्रत्येक सफल व्यक्तियों में एक बात की समानता मिलती है और वो ये कि उन्होंने केवल वाणी से नहीं अपितु अपने कार्यों से भी उदाहरण प्रस्तुत किये हैं। उन्होंने जो कहा वो किया अथवा कहने की बजाय करने पर ज्यादा जोर दिया।

बिना पुरुषार्थ के हमारे महान से महान संकल्प भी केवल रेत के विशाल महल का निर्माण करने जैसे हो जाते हैं। हमारे पास संकल्प रूपी मजबूत आधारशिला तो होनी ही चाहिए पर साथ में पुरुषार्थ रूपी पिलर भी होने चाहिए, जिस पर सफलता रुपी गगनचुम्बी महल का निर्माण संभव हो सके।

आज का पंचांग

बुधवार, मई 8, 2024
सूर्योदय: 05:35
सूर्यास्त: 19:01
तिथि: अमावस्या – 08:51 तक
नक्षत्र: भरणी – 13:33 तक
योग: सौभाग्य – 17:41 तक
करण: नाग – 08:51 तक
द्वितीय करण: किंस्तुघ्न – 19:33 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: बुधवार
अमान्त महीना: चैत्र
पूर्णिमान्त महीना: वैशाख
चन्द्र राशि: मेष – 19:07 तक
सूर्य राशि: मेष

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *