आज का पंचांग: आज 28 दिसंबर, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

हर रोज की तरह हम आज भी लाए हैं आपके लिए पंचांग, जिसको देखकर आप बड़ी ही आसानी से पूरे दिन की प्लानिंग कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है।गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा का दिन रहता है। आज भगवान विष्णु को पीले पुष्पों से श्रृंगारित करके, पीतांबर पहनाकर, पीली मिठाई, पीले फलों का नैवेद्य लगाएं।

गुरुवार को देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। इनकी पूजा में पीले फूल, अक्षत्, हल्दी, गुड़, चने की दाल, पान का पत्ता, बेसन के लड्डू आदि का उपयोग किया जाता है। भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी के पत्ते और पंचामृत अवश्य चढ़ाते हैं। इसके बिना श्रीहरि की पूजा अपूर्ण होती है. तुलसी श्रीहरि को प्रिय हैं, इसलिए उनकी पूजा में उसका विशेष स्थान है। गुरुवार के दिन विष्णु चालीसा, विष्णु सहस्रनाम, गुरुवार व्रत कथा आदि का पाठ करना चाहिए. पूजा के बाद भगवान विष्णु की आरती करें।

बृहस्पतिवार के दिन गुरु और विष्णु जी की पूजा करने से कुंडली का गुरु दोष दूर होता है। गुरु दोष से मुक्ति के लिए पीले वस्त्र, केला, हल्दी, सोना, पीतल, विष्णु चालीसा, घी, पुस्तक, पीले फल आदि का दान करना चाहिए।

आज का उपाय : विष्णु नाम स्तोत्र का पाठ करें।

Uttarakhand Uttarakhand

आज का पंचांग

सूर्योदय: 07:13
सूर्यास्त: 17:33
तिथि: द्वितीया – पूर्ण रात्रि तक
नक्षत्र: पुनर्वसु – 01:05, दिसम्बर 29 तक
योग: इन्द्र – 02:24, दिसम्बर 29 तक
करण: तैतिल – 19:19 तक
द्वितीय करण: गर – पूर्ण रात्रि तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: गुरुवार
पूर्णिमान्त महीना: पौष
चन्द्र राशि: मिथुन – 18:38 तक
सूर्य राशि: धनु
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्
विक्रम सम्वत: 2080 नल

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
तिथि द्वितीया (अहोरात्र)
नक्षत्र पुनर्वसु 25:04 तक
प्रथम करण
द्वितीय करण
तैतिल
गर
19:19 तक
(अहोरात्र)
पक्ष कृष्ण
वार गुरुवार
योग ऐन्द्र 26:23 तक
सूर्योदय 07:13
सूर्यास्त 17:31
चंद्रमा कर्क 18:37 तक
राहुकाल 13:39-14:57
विक्रमी संवत् 2080
शक सम्वत 1944
मास पौष
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:01से 12:43 तक

पढ़ते रहिए हिमशिखर खबर, आपका दिन शुभ हो…