आज का पंचांग: सत्य का साथ न छोड़ें

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

आज का विचार

सत्य अपने लिए रखिए, प्रेम दूसरों के लिए रखिए और करुणा सभी के लिए रखिए, यही जीवन का व्याकरण है

 आज का भगवद् चिन्तन

सत्य का साथ न छोड़ें

Uttarakhand Uttarakhand

जीवन की प्रतिकूल से प्रतिकूल परिस्थितियों में भी सत्य का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। सत्य की राह पर हार भी मिले तब भी उसका त्याग नहीं करना चाहिए। एक बात सदैव स्मरण रखना कि सिद्धांतों पर चलकर हारना, झूठ के बल पर जीतने से कई गुना बेहतर है। सिद्धांत ही आपके जीवन में हार-जीत से भी महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। सत्य का पथ, श्रेष्ठता का पथ और शास्त्रानुकूल पथ का अनुगमन ही जीवन के श्रेष्ठ सिद्धांत हैं।

हमारे महापुरुषों की महानता के पीछे बस एक ही कारण था कि उन्होंने जीतने के बजाय हारना स्वीकार किया पर अपने सिद्धांतों का परित्याग कभी भी नहीं किया। सत्य का पथ सुगम तो नहीं होता पर श्रेष्ठ जरूर होता है। सब प्रतिकूलताओं को सहने के बाद एक समय वो भी आयेगा जब आपकी निंदा करने वाली भीड़ ही आपकी सबसे बड़ी प्रशंसक बन जायेगी। हमारी प्राथमिकता प्रशंसा युक्त जीवन की नहीं अपितु सत्य युक्त जीवन की होनी चाहिए।

आज का पंचांग

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

शनिवार, दिसम्बर 7, 2024
सूर्योदय: 07:01
सूर्यास्त: 17:24
तिथि: षष्ठी – 11:05 तक
नक्षत्र: धनिष्ठा – 16:50 तक
योग: व्याघात – 08:42 तक
क्षय योग: हर्षण – 06:26, दिसम्बर 08 तक
करण: तैतिल – 11:05 तक
द्वितीय करण: गर – 22:27 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: शनिवार
अमान्त महीना: मार्गशीर्ष
पूर्णिमान्त महीना: मार्गशीर्ष
चन्द्र राशि: कुम्भ
सूर्य राशि: वृश्चिक