आज का पंचांग: खुशहाली के तीन मंत्र

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

आज का पंचांग

बुधवार, अक्टूबर 23, 2024
सूर्योदय: 06:27
सूर्यास्त: 17:43
तिथि: सप्तमी – 25:18+ तक
नक्षत्र: पुनर्वसु – 30:15+ तक
योग: शिव – 06:59 तक
क्षय योग: सिद्ध – 29:52+ तक
करण: विष्टि – 13:17 तक
द्वितीय करण: बव – 25:18+ तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: बुधवार
अमान्त महीना: आश्विन
पूर्णिमान्त महीना: कार्तिक
चन्द्र राशि: मिथुन – 24:02+ तक
सूर्य राशि: तुला

आज का विचार

जब तक आप जो कर रहे है उसे पसंद नहीं करते तब तक आप सफलता नहीं पा सकते। कुछ कर गुजरने के लिए मौसम नहीं चाहिए, साधन सभी जुट जाएंगे केवल संकल्प का धन चाहिए।

 आज का भगवद् चिन्तन

 खुशहाली के तीन मंत्र

थोड़ा धैर्य रखें, थोड़ा सहन करें और थोड़ा नजरअंदाज कर दें, जीवन में खुशहाली के लिए इन तीन मंत्रो को अपनाना सीखिए। छोटी-छोटी बातों में विचलित हो जाना ही हमारे दुःखों का एक प्रमुख कारण भी है। पर्वत की तरह डिगे रहो, विपदाओं के तूफान आयेंगे तो सही लेकिन टकराकर चले जायेंगे। धैर्य में ही दुःखों को धारण करने की क्षमता होती है।

अपने भीतर परिस्थितियों को सहन करने की क्षमता उत्पन्न करो। जिसे सहना आ गया, उसे दुनिया में खुश रहना भी आ जाता है। व्यवहार जगत में प्रतिदिन बहुत सी ऐसी बातें भी होती हैं जिन्हें गंभीरता से लेने की अपेक्षा नजरअंदाज कर देना ही हमारी प्रसन्नता का कारण होता है। जब निंदा हो, अपमान हो अथवा किसी की त्रुटियों पर दृष्टि जाने लगे तो अनदेखा करके श्रेष्ठ मार्ग की ओर बढ़ते रहें, जीवन में खुशहाली का मौसम सदाबहार बना रहेगा।