आज का पंचांग: अच्छाई को अपनायें

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

नौकरी करने वाले तो दबाव में रहते ही हैं, लेकिन इन दिनों व्यापार करने वाले लोग भी बहुत दिक्कत में हैं। कई व्यवसायी कहते हैं कि कारोबार में शुद्ध ईमानदारी मुश्किल होगी, जबकि ढोल सबसे ज्यादा ईमानदारी का ही पीटा जाता है। अब तो जो सबसे कम बेईमान है, वही ईमानदार है। इसलिए भी लोग मानसिक रूप से अस्वस्थ नजर आ रहे हैं।

अपने देश में हर आठ में से एक व्यक्ति को मानसिक स्वास्थ सेवा की जरूरत पड़ रही है, यह चिंता का विषय है। हमारी जीडीपी, विकास के मापदंड जो भी हों, लेकिन लगभग बीस करोड़ लोग मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे हैं और इनमें अधिकांश लोग वो हैं, जो धन की आकांक्षा की यात्रा पर निकल पड़े हैं।

पैसा कमाने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन पैसा भोग-विलास और बीमारी लाए, इसमें दिक्कत है। तो क्यों ना ईमानदारी को सत्य से जोड़ें और हमारे देश में सत्य को नारायण से जोड़ा गया है। ईश्वर की भक्ति बढ़ाते चलिए तो इस तरह की समस्याओं के निदान अपने आप निकलते चलेंगे।

आज का विचार

रिश्ते निभाने के लिए वक्त की नहीं, चाहत की जरूरत होती है। जब मन में चाहत होती है, वक्त की कोई कमी नहीं होती है.

Uttarakhand Uttarakhand

आज का भगवद् चिन्तन

 अच्छाई को अपनायें

सम्मानित होने के लिए अच्छा होना आवश्यक है। जिस जीवन में अच्छाई होती है, वही जीवन सम्मानीय भी होता है। अच्छे कार्य करने से ही व्यक्ति महान बनता है। कुछ ऐसा करो कि समाज की उन्नति हो। समाज स्वस्थ, सदाचारी बनकर उन्नति के मार्ग पर चले जिससे सबका भला हो। महापुरुष यही तो कहते हैं, कि जब हर प्रकार से आप अपना कल्याण करना चाहते हैं तब केवल धन व भोग के पीछे मत भागना।

सबके मंगल एवं कल्याण की भावना में ही हमारा स्वयं का मंगल एवं कल्याण भी निहित होता है। यह भी विचार करें कि मैंने दुनिया से बहुत लिया अब देने की बारी है। अब लेने के लिए नहीं देने के लिए जीना है। ये कभी मत भूलो कि हमारा ये जीवन अल्पकालिक है। इसलिए जीवन के प्रत्येक क्षण का सम्मान करो। जो समय का सम्मान करता है, समाज में उसका जीवन भी अवश्य ही सम्मानीय बन जाता है।

आज का पंचांग

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

रविवार, दिसम्बर 29, 2024
सूर्योदय: 07:13
सूर्यास्त: 17:34
तिथि: चतुर्दशी – 04:01, दिसम्बर 30 तक
नक्षत्र: ज्येष्ठा – 23:22 तक
योग: गण्ड – 21:41 तक
करण: विष्टि – 15:51 तक
द्वितीय करण: शकुनि – 04:01, दिसम्बर 30 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: रविवार
अमान्त महीना: मार्गशीर्ष
पूर्णिमान्त महीना: पौष
चन्द्र राशि: वृश्चिक – 23:22 तक
सूर्य राशि: धनु