आज का पंचांग: निंदक नियरे राखिए

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज आषाढ़ मास की 26 गते है।

आज का पंचांग

मंगलवार, जुलाई 9, 2024
सूर्योदय: 05:30 ए एम
सूर्यास्त: 07:22 पी एम
तिथि: तृतीया – 06:08 ए एम तक
नक्षत्र: अश्लेशा – 07:52 ए एम तक
योग: सिद्धि – 02:27 ए एम, जुलाई 10 तक
करण: गर – 06:08 ए एम तक
द्वितीय करण: वणिज – 06:56 पी एम तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: मंगलवार
अमान्त महीना: आषाढ़
पूर्णिमान्त महीना: आषाढ़
चन्द्र राशि: कर्क – 07:52 ए एम तक
सूर्य राशि: मिथुन

आज का विचार

गिरते हुए पत्ते सबसे बड़ा उदाहरण है कि बोझ बन जाओगे तो अपने भी गिरा देंगे। दर्पण में मुख और संसार मे सुख होता नही है बस दिखता है.!

Uttarakhand Uttarakhand

 आज का भगवद् चिन्तन

निंदक नियरे राखिए

किसी के द्वारा प्रशंसा करने मात्र से आप महान नहीं बन जाते हैं और किसी के द्वारा निंदा करने मात्र से भी आप छोटे नहीं बन जाते हैं।आप स्वयं का आत्ममंथन करें कि आपके कार्य निंदनीय हैं अथवा स्तुति योग्य। किसी के शब्द नहीं अपितु आपके स्वयं के कार्य ही आपके जीवन को महान अथवा निकृष्ट बनायेंगे। केवल प्रशंसा सुनोगे तो आत्मसुधार का अवसर खो बैठोगे और निंदा भी सुनते रहोगे तो अपने आप में निरंतर सुधार की प्रवृत्ति का भी विकास होगा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

एक बात को सदैव स्मरण में रखना होगा कि गलत करने के बाद भी यदि प्रशंसा की प्राप्ति होती हो तो आत्मकल्याण में इससे बड़ी बाधक एवं घातक कोई बात नहीं हो सकती लेकिन अच्छा करने के बाद भी यदि निंदा होती हो तो महापुरुष कहते हैं कि निंदक नियरे राखिए,निंदक का तो पास में रहना ही आपके जीवन को भटकाव से बचाने और निरंतर सुपथ पर ले जाने के लिए आवश्यक है।