पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है. ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है.
पंडित उदय शंकर भट्ट
आज आपका दिन मंगलमयी हो, ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है.
श्रावण कृष्ण पक्ष पंचमी, रौद्र संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आषाढ़.
आज पंचमी तिथि 10:54 PM तक उपरांत षष्ठी. नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 10:00 PM तक उपरांत रेवती. सुकर्मा योग 09:13 PM तक, उसके बाद धृति योग. करण कौलव 11:09 AM तक, बाद तैतिल 10:54 PM तक, बाद गर. आज राहु काल का समय 07:40 AM – 09:17 AM है. आज चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा.
आज (3 अगस्त) सावन का सोमवार है. सावन महीना भगवान शिव को समर्पित है और इस महीने के सोमवार पूजा-पाठ के नजरिए से बहुत शुभ माने जाते हैं. मान्यता है कि सोमवार को शिव पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होने लगती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है.
सावन सोमवार के व्रत का महत्व
मान्यता है कि सावन सोमवार का व्रत और पूजा जल्दी फल देने वाले माने जाते हैं। इस दिन श्रद्धा और नियम से पूजा करने पर भक्त की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही परिवार में खुशहाली, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पूजा के साथ दान-पुण्य भी करना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन किया गया दान कई गुना पुण्य देता है और जाने-अनजाने में हुई गलतियों के दोषों को कम करने में सहायक माना जाता है.