चम्बा : बागेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा के सफल आयोजन पर बागेश्वर महादेव मंदिर समिति अध्यक्ष राधा कृष्ण कोठारी और कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील गोपाल कोठारी ने आभार जताया. उन्होंने कहा ईश्वर की असीम कृपा एवम आप सभी सहयोगियों, बड़े भाइयों व छोटे भाइयों, मित्रो के सहयोग जिन्होंने शिव पुराण कथा आयोजन को अपना कार्यक्रम समझकर दिन रात सहयोग करके कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोग किया (कार्ड वितरण व्यवस्था, पंडाल व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, प्रसाद वितरण आदि) में आप सभी का हार्दिक आभार एवम धन्यवाद.

हड़म, डंडासली, चम्बा और क्षेत्र की देवतुल्य जनता एवम दूर दराज से चलकर आये शिव भक्त … अथाह जनसागर के रूप में पहुँचकर कथा और भंडारे में आशीर्वाद दिया, समय दिया …हम आपके आजीवन आभारी रहेंगे. धन्यवाद ज्ञापित करते है
ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि बनी रहे।