प्रतापनगर के विभिन्न गांवों के दौरे पर रहे CA राजेश्वर पैन्यूली, सुनीं जनसमस्याएं

नई टिहरी। बीजेपी के सह-संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ एवं प्रवक्ता (पैनलिस्ट) CA राजेश्वर पैन्यूली ने प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

Oplus_16908288


दौरे के दौरान CA राजेश्वर पैन्यूली ने प्रतापनगर विधानसभा के मंदार गांव में माँ भराड़ी देवी के दर्शन कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात नानवा गांव में आयोजित शिव कथा में शामिल होकर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की तथा शिवलिंग पर जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सावन का पावन महीना भगवान शिव की आराधना का विशेष समय होता है और इस माह में शिव कथा का आयोजन अत्यंत पुण्यदायी एवं जनकल्याणकारी है। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को सावन मास की शुभकामनाएं भी दीं।


इसके बाद उन्होंने चोंड भटवारा में बीजेपी के पूर्व मंडल महामंत्री राकेश पेटवाल के गांव में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया। इसके उपरांत उन्होंने रजाखेत का भी दौरा किया, जहां ग्रामीणों ने खेती को बंदरों और जंगली सुअरों से हो रहे भारी नुकसान की समस्या प्रमुखता से उठाई।


ग्रामीणों ने राजकीय इंटर कॉलेज की जर्जर पुरानी भवन की स्थिति से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भवन के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। स्थानीय लोगों का कहना था कि इसी विद्यालय से क्षेत्र के कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने शिक्षा प्राप्त की है, इसलिए इस ऐतिहासिक विद्यालय के संरक्षण और पुनर्निर्माण की दिशा में शीघ्र कार्रवाई की जानी चाहिए।


CA राजेश्वर पैन्यूली ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं को संबंधित विभागों एवं सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।