आज का पंचांग: विघ्नहर्ता श्रीगणेश की पूजा से बनेंगे बिगड़े काम

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज यानी शुक्रवार, 03 जनवरी 2025 को पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। पंचांग के अनुसार, इस तिथि पर विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी। साथ ही आज के दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं।

https://x.com/VPIndia/status/1875079102694408619ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1875079102694408619%7Ctwgr%5E6749d518e9709cbbb80a7023cf5de13bc4dba163%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpib.gov.in%2FPressReleasePage.aspx%3FPRID%3D2089870

सनातन धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य कहा जाता है। किसी भी मांगलिक कार्य, अनुष्ठान पूजा व आराधना में सबसे पहले भगवान गणेश का स्मरण करते हुए उनकी स्तुति की जाती है और प्रायोजित कार्य के निर्विघ्न पूरे होने की कामना करने के बाद ही मांगलिक कार्य, अनुष्ठान-यज्ञ पूजा की जाती है। हर माह में दो बार चतुर्थी तिथि आती है। मान्यता है भगवान गणेश का जन्म शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को हुआ था. इसलिए इसे विनायक चतुर्थी तिथि कहते हैं।

भगवान गणेश की पूजा : विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा आराधना करने से जीवन में सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान गणेश पूजा की करने के साथ ही व्रत करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है।

Uttarakhand Uttarakhand

शुक्रवार का दिन जगत की देवी मां दुर्गा को समर्पित है। इस शुभ अवसर पर मां दुर्गा और उनके विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। साधक श्रद्धा भाव से शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। साथ ही लक्ष्मी वैभव का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है।

आज का पंचांग

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

शुक्रवार, जनवरी 3, 2025
सूर्योदय: 07:14
सूर्यास्त: 17:37
तिथि: चतुर्थी – 23:39 तक
नक्षत्र: धनिष्ठा – 22:22 तक
योग: वज्र – 12:38 तक
करण: वणिज – 12:25 तक
द्वितीय करण: विष्टि – 23:39 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: शुक्रवार
अमान्त महीना: पौष
पूर्णिमान्त महीना: पौष
चन्द्र राशि: मकर – 10:47 तक
सूर्य राशि: धनु