आज का पंचांग: समाधान के द्वार

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज आषाढ़ मास की 23 है।

आज का पंचांग

शनिवार, जुलाई 6, 2024
सूर्योदय: 05:29 ए एम
सूर्यास्त: 07:23 पी एम
तिथि: प्रतिपदा – 04:26 ए एम, जुलाई 07 तक
नक्षत्र: पुनर्वसु – 04:48 ए एम, जुलाई 07 तक
योग: व्याघात – 02:47 ए एम, जुलाई 07 तक
करण: किंस्तुघ्न – 04:22 पी एम तक
द्वितीय करण: बव – 04:26 ए एम, जुलाई 07 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: शनिवार
अमान्त महीना: आषाढ़
पूर्णिमान्त महीना: आषाढ़
चन्द्र राशि: मिथुन – 10:34 पी एम तक
सूर्य राशि: मिथुन

आज का विचार

तन की भूख और प्यास अन्न से जल से है। मन की भूख प्यास मनोरंजन से है। और ऐसे ही आत्मा की भूख प्यास भक्ति और सतसंग है.!

Uttarakhand Uttarakhand

आज का भगवद् चिन्तन

समाधान के द्वार

आत्मिक दुर्बल बनोगे तो समस्याएं सदैव आपके ऊपर हावी रहेंगी।समस्या चाहे कितनी बड़ी क्यों ना हो लेकिन उसका कोई ना कोई समाधान अवश्य होता है।हमें समस्या का डटकर सामना करना आना चाहिए क्योंकि समस्या मुकाबला करने से दूर होती है मुकरने से नहीं। भागना किसी समस्या का समाधान नहीं अपितु जागना समस्या का समाधान है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

आत्मबल कमजोर होगा तो जीवन हर प्रकार से आपको प्रताड़ना देगा।स्वामी विवेकानंद जी कहा करते थे कि दुःख बंदरों की तरह होते हैं जो पीठ दिखाने पर पीछा किया करते हैं और सामना करने पर भाग जाते हैं। समस्या का डटकर मुकाबला करना ही किसी समस्या को कम करने का सर्वोत्तम उपाय है।सामना करना सीखिए,समाधान के द्वार स्वतः खुल जायेंगे।