दुखद: चीला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो रेंजरों समेत चार की मौत, नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे अधिकारी

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

ऋषिकेश: वन विभाग के एक वाहन के ऋषिकेश-चीला इलाके में दुर्घटनाग्रस्त होने से दो रेंजर समेत चार लोगों की मौत हो गयी। चार कर्मी घायल है। वन विभाग के एक वार्डन के चीला नहर में गिरने की खबर है। ये वन कर्मी जंगल में एक नये वाहन का ट्रायल कर लौट रहे थे। पार्क से बाहर निकलते ही सड़क पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की खबर सुनते ही मृतकों के परिजन बिलख पड़े।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

मिली जानकारी के अनुसार विभागीय अधिकारी नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। हादसे की खबर सुनते ही मृतकों के परिजन बिलख पड़े। चीला मार्ग पर सोमवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। सड़क सड़क दुर्घटना में दो रेंजरों समेत चार की जान चली गई। घायलों को एम्स अस्पताल पहुंचाया गया है। चीला मार्ग पर हुए हादसे में दो अधिकारियों की जान चली गई।हादसे के खबर मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को ऋषिकेश एम्स लाया गया है। जानकारी के अनुसार इनमे से एक पीएमओ ऑफिस में तैनात उत्तराखंड के आईएएस अधिकारी मंगेश घिल्डियाल के भाई की भी मौत इस हादसे में हुई है मंगेश घिल्डियाल के भाई भी फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर थे।