तीन जिलों के डीएम समेत कई IAS और IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने पिथौरागढ़, बागेश्वर और पौड़ी जिलाधिकारियों का ट्रांसफर किया है. इसके साथ ही दो आईपीएस अधिकारियों के भी ट्रांसफर किये गए हैं.

Uttarakhand Uttarakhand

अपर सचिव ललित मोहन रयाल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, IAS आशीष कुमार चौहान को अब पिथौरागढ़ की जगह पौड़ी की कमान सौंपी गई है. यानी उन्हें पौड़ी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. पौड़ी के जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे को अभी प्रतीक्षारत रखा गया है.

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

इसके अलावा बागेश्वर जिलाधिकारी की कमान संभाल रही IAS रीना जोशी को अब पिथौरागढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं, पिथौरागढ़ में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात IAS अनुराधा पाल को बागेश्वर का जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं, चमोली एसपी की जिम्मेदारी संभाल रही आईपीएस श्वेता चौबे को एसएसपी पौड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, एसएसपी पौड़ी की जिम्मेदारी संभाल रहे आईपीएस यशवंत सिंह चौहान को भी प्रतीक्षारत रखा गया है.