अपडेट: सुरकंडा देवी की पहाड़ी पर बड़ा हादसा होने से बचा, रोपवे ट्रॉलियों में फंसे रहे टिहरी विधायक सहित कई लोग, हलक में अटकी रही जान

नई टिहरी।

सुरकंडा देवी मंदिर की पहाडियों में आज रविवार शाम को उस वक्त टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय सहित कई श्रद्धालुओं की जान हलक में अटक गई, जब रोपवे (Ropeway) की ट्रॉलियां हवा में ही फंस गई। ये लोग करीब 25 मिनट तक हवा में लटके रहे।  अभी थोड़ी देर पहले ट्राली शुरू होने के बाद विधायक किशोर सहित सभी श्रद्धालु सुरक्षित निकाल दिए गए हैं।