दुगड्डा के समीप हाईवे से नीचे खाई में गिरा ट्रक, पांच घायल, पुलिस और एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

पौड़ी

Uttarakhand

कोटद्वार दुगड्डा के बीच एक ट्रक हाईवे से नीचे खाई में जा गिरा। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से रेस्क्यू किया। घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

ट्रक हरिद्वार से दुगड्डा की और जा रहा था, जिसमे ड्राइवर सहित पांच लोग सवार थे। पांचवा मील दुगड्डा के समीप आकर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। एसडीआरएफ टीम द्वारा बिना वक़्त गवाये अंधकार व गहरी खाई जैसी तमाम चुनैतियों को पार कर त्वरित रेस्क्यू करते हुए ट्रक में सवार सभी लोगों को घायल अवस्था में रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार देने के उपरांत 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। घटना रविवार तड़के की बताई जा रही है।