ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक खाई में गिरने से दो की मौत, सात लोग घायल

देवप्रयाग

Uttarakhand

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तीनधारा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना है। वहीं सात लोग घायल हुए हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीनगर से बिजनौर जा रहा ट्रक गुरुवार तड़के तीनधारा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य किया। शवों और घायलों को खाई से निकालकर दो एंबुलेंस में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। घायल सात लोगों को ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है।