Ukraine Russia War: यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में रूस के खिलाफ याचिका दायर की

हिमशिखर इंटरनेशनल डेस्क

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने ट्वीट कर कहा कि ”उनकी ओर से अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में रूस के खिलाफ याचिका डाली गई है। इसमें उन्होंने रूस पर युद्ध के बहाने मासूम नागरिकों के खिलाफ नरसंहार का आरोप लगाया है। साथ ही, यूक्रेन ने रूस को सैन्य कार्रवाई रोकने का आदेश और सजा देने की मांग उठाई है। जानकारी के मुताबिक इस याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई हो सकती है”।